जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा: पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, किस्को में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीईईओ सुश्री सुनंदा दास उपस्थित रहीं। वहीं बीडीओ के प्रतिनिधि अमित राणा ने कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा उपमुखिया सुधीर कुमार परेहपाट, वार्ड सदस्य हीरामुनी उरांव एवं मुनिता उरांव सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे।विद्यालय की वार्डन संगीता कुमारी साहू, गांधी फेलो कृतिका तथा नोडल शिक्षिका आशा एक्का ने कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मॉडल यूथ ग्राम सभा में छात्राओं ने ग्राम सभा की तर्ज पर विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।मुख्य अतिथि डीईईओ सुश्री सुनंदा दास ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ विकसित करने में सहायक होते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की सक्रिय भूमिका के महत्व से अवगत कराया गया।मॉडल यूथ ग्राम सभा छात्राओं के लिए सीखने, संवाद करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी मंच साबित हुई।

एक टिप्पणी भेजें