मोहुलपहाड़ी करमाटांड़ के जंगल में अज्ञात महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी



जागता झारखंड दुमका ब्यूरो। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहुलपहाड़ी करमाटांड़ के जंगल में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके आधार पर आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत करीब 15 से 20 दिन पूर्व हुई होगी। हालांकि, महिला की मौत कितने दिन पहले हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ-साथ उसकी मौत के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव जंगल में कैसे पहुंचा, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

Post a Comment

और नया पुराने