जागता झारखंड नवाज खान :लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत के खिलाफ भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा दिए गए बयानों पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश समन्वयक अमस अंसारी ने तीखा हमला बोला है। युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश समन्वयक अमस अंसारी ने भानु प्रताप शाही के दावों को पूरी तरह निराधार बेबुनियाद और हताशा से भरा करार दिया है।अमस अंसारी ने कहा कि पूर्व विधायक को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने राजनीतिक रिकॉर्ड पर नज़र डालनी चाहिए उन्होंने तंज कसते हुए कहा भानु प्रताप शाही को लोहरदगा आकर अनर्गल प्रलाप करने के बजाय अपने गृह क्षेत्र भवनाथपुर की जनता का जनादेश याद रखना चाहिए 2024 के विधानसभा चुनाव में भवनाथपुर की जनता ने उन्हें सिरे से नकारते हुए भारी मतों से चुनाव हराकर घर बैठा दिया है जो नेता अपने क्षेत्र का विश्वास खो चुका है उसे लोहरदगा की जनता द्वारा भारी बहुमत से चुने गए सांसद पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है अमस अंसारी ने अतीत की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि सांसद सुखदेव भगत का इतिहास भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का रहा है। जब वे विधायक थे तब भाजपा सरकार के कार्यकाल में जेपीएससी परीक्षा धांधली का मुद्दा सबसे पहले उन्होंने ही विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था। इतना ही नहीं छात्रों के हक की लड़ाई लड़ते हुए वे आधी रात 12 बजे से 2 बजे तक जेपीएससी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे उन्होंने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार भाजपा के शासनकाल में हुआ और अब हार की बौखलाहट में उनके नेता लोहरदगा के लोकप्रिय सांसद पर झूठे आरोप लगा रहे हैं लोहरदगा की जनता सब देख रही है और ऐसे अनर्गल बयानों को कभी स्वीकार नहीं करेगी

एक टिप्पणी भेजें