भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 


जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया पाकुड़  :प्रखंड भर में शुक्रवार की रात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम, श्रद्धाभक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर पाकुड़िया बाजार स्थित रामसीता मंदिर के अंदर स्थापित राधेकृष्ण, रामसीता सहित अन्य देवीदेवताओं की प्रतिमाओं को आकर्षक रूप से सजाया गया था । साथ ही पाकुड़िया स्थित राघव राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित राधे कृष्ण की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाया गया था। दोनो मंदिरों में शाम ढलते ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी ,यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अनुष्ठान सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर यहाँ कीर्तन मण्डलियो द्वारा संध्या से रात 12 बजे तक भजन कीर्तन की प्रस्तुति की गयी । आधी रात को जन्मोत्सव अनुष्ठान सम्पन्न होने के बाद आरती वंदना हुई और महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने