जागता झारखंड ममता जयस्वाल पाकुड़: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को पुलिस विभाग के दो कर्मियों के पदोन्नति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, पाकुड़ विधायक निसात आलम, उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। पदोन्नति पाने वालों में आयुध अवर निरीक्षक वेज रजक को आयुध निरीक्षक तथा आरक्षी-235 शेख सिकन्दर को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने दोनों पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं कर्तव्यों के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों अधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता के साथ करेंगे तथा आम जनता की सेवा, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।समारोह के दौरान पाकुड़ एसडीपीओ, महेशपुर एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। पाकुड़ पुलिस परिवार की ओर से दोनों पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

एक टिप्पणी भेजें