जागता झारखंड ममता जयस्वाल पाकुड़ : जिले में पुलिस गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से गुरुवार को पाकुड़ पुलिस को 14 पेट्रोलिंग बोलेरो और 18 अपाचे मोटरसाइकिल समेत कुल 32 वाहन उपलब्ध कराए गए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से इन वाहनों को जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, पाकुड़ विधायक निसात आलम उपाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और वाहन चालकों को निर्देश दिया कि पेट्रोलिंग वाहनों का नियमित और प्रभावी उपयोग किया जाए। विशेषकर पूजा, त्योहार एवं आकस्मिक परिस्थितियों में गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ रखने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के बाद 14 बोलेरो और 18 अपाचे मोटरसाइकिल से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से जिलेवासियों को पुलिस की सक्रिय मौजूदगी का संदेश देते हुए सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत करने का प्रयास किया गया।

एक टिप्पणी भेजें