ऑपरेशन मुस्कान से 34 गुम/चोरी हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए


जागता झारखंड ममता जयस्वाल पाकुड़:
पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम एवं चोरी हुए कुल 34 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए। पुलिस ने यह सफलता Central Equipment Identity Register (CEIR) Portal के माध्यम से हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एक अगस्त 2026 से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र से 06, मालपहाड़ी ओपी से 05, पाकुड़िया थाना से 05, मुफस्सिल थाना से 04, महेशपुर थाना से 03, हिरणपुर थाना से 03, लिट्टीपाड़ा थाना से 02, अमड़ापाड़ा थाना से 02, रद्दीपुर ओपी से 02 तथा सिमलॉंग ओपी से 01 मोबाइल बरामद किया गया। 3 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में सांसद विजय हांसदा की अध्यक्षता में बरामद 34 मोबाइल उनके धारकों को सौंपे गए। इस अवसर पर महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, पाकुड़ विधायक निशात आलम, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक, CEIR पोर्टल भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित डिजिटल सिस्टम है, जिसके माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल के IMEI नंबर को ब्लॉक कराया जा सकता है। इसके जरिए देशभर के दूरसंचार नेटवर्क पर संबंधित मोबाइल के इस्तेमाल को रोका जा सकता है और मोबाइल की बरामदगी में भी मदद मिलती है। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम एवं चोरी हुए अन्य मोबाइलों की बरामदगी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने