जागता झारखंड संवाददाता ,मो सलाहउद्दीन तोपचांची धनबाद: एमएमडीआर विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आगामी 7 सितंबर को तोपचांची प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जनजागरण अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो, मूलचंद महतो और प्रखंड समिति के नेताओं के नेतृत्व में झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के संग तोपचांची प्रखंड के लोकबाद, लेदा टाड, कोरकोटा, डांगी साहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को एमएमडीआर विधेयक के संभावित प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड के जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों पर यहां के लोगों के अधिकार और हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। नेताओं ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है, लेकिन स्थानीय लोगों के अधिकार, रोजगार और विकास के सवाल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जनजागरण अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को एकजुट होने तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। झामुमो नेताओं ने कहा कि 7 सितंबर का धरना-प्रदर्शन झारखंड के अधिकारों और झारखंडियों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम ग्रामीणों से बड़ी संख्या में प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। अभियान के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। खासकर मुखिया प्रतिनिधि जमील अहमद, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मौलाना जमशेद, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी मोहम्मद हफीजुद्दीन अंसारी मोहम्मद अशरफ अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें