जाम्हरे में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी गई कानूनी व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:किस्को/लोहरदगा। नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं डालसा सचिव मनोरंजन कुमार के आदेशानुसार 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के 24वें दिन किस्को प्रखंड अंतर्गत हिसरी पंचायत के ग्राम जाम्हरे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी निशा कुमारी, शाहिद हुसैन एवं कलिंदर उरांव ने घर-घर जाकर तथा जागरूकता शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान निःशुल्क कानूनी सहायता, एसिड हमले से पीड़ितों को कानूनी सेवा, मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच, मानव तस्करी, वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित योजनाओं सहित विभिन्न नालसा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्रामीणों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम में सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, भूमि साक्षरता, बाल श्रम, नशा उन्मूलन तथा सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। हिसरी पंचायत की ग्राम सभा में भी उपस्थित ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने