जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा: लोहरदगा थानान्तर्गत अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में दो अपराधकर्मियों द्वारा लूट करने का प्रयास करने का सूचना प्राप्त हुई। उसके बाद इसी तिथि को संध्या लगभग 17:30 बजे लोहरदगा थानान्तर्गत पतराटोली स्थित पेट्रोल पम्प पर छिनतई करने का प्रयास तथा पेट्रोल पम्प के बगल के निधि कॉम्पलेक्स में संचालित प्रिया स्टोर के संचालक शुभम कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर फौरी रूप से अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा एवं थाना प्रभारी, लोहरदगा घटनास्थल पर पहुंचकर घायल शुभम कुमार को ईलाज हेतु सदर अस्पताल, लोहरदगा भेजा गया, जहां चिकित्सक द्वारा घायल शुभम कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक चरण में ही उक्त तीनों घटनाओं के घटनास्थल के सी०सी०टी०भी० फुटेज से घटना में शामिल आरोपी 1. लाल रौशन नाथ शाहदेव, पिता-लाल अशोक नाथ शाहदेव, पता-कुरसे, पो०-कुरसे, थाना+जिला-लोहरदगा एवं 2. हसमथ राजा, पे०-अमानत मीर, पता-पतागांई, पो०-घाघरा, थाना-घाघरा, जिला-गुमला के रूप में हुई। तत्पश्चात तत्काल ही तीनों घटनाओं में शामिल उक्त दोनों अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा, श्रीमती श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया, जिसमें अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, किस्को, दिवाकर कुमार, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, लोहरदगा थाना, रत्नेष मोहन ठाकुर, पुलिस निरीक्षक-सह-अंचल निरीक्षक, चन्द्रशेखर आजाद, पुलिस अवर निरीक्षक, रवि रंजन कुमार, लोहरदगा थाना सहित कुल 10 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को शामिल किया गया। साथ ही उक्त घटनाओं के संबंध में दो अलग अलग काण्ड 1. लोहरदगा थाना काण्ड सं0-111/26, दिनांक-30.07.2026, धारा-312 बी०एन०एस० एवं धारा-26 (1-b)/a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 2. लोहरदगा थाना काण्ड सं0-112/2026, धारा-103 (1) / 3 (5) बी०एन०एस० एवं धारा-27 आर्म्स एक्ट दर्ज करते अनुसंधान कार्य प्रारंभ किया गया।गठित SIT टीम द्वारा शुरूआती तौर पर मिले सूचनाओं के आधार अलग-अलग हिस्सों संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापामारी किया गया। इसके अतिरिक्त उक्त दोनों अपराधियों का मोबाईल नंबर प्राप्त कर उनके सर्विस प्रोवाइडर से कैफ / सी०डी०आर० / आई०पी०डी०आर० प्राप्त कर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लगातार छापमारी किया जाता रहा।इसके बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा द्वारा मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए लोहरदगा थाना में दिनांक-31. 07.2026 की रात्रि लगभग 03:00 बजे तक कैम्प करते हुए SIT में शामिल पदाधिकारियों को तकनीकी विश्लेषण करते हुए लगातार दिशा-निर्देश दिया जाता रहा। इसी क्रम में दिनांक-01.08.2026 को सुबह 07:00 बजे तकनीकी विश्लेषण में मिल रहे सुराग के आधार पर लोहरदगा थाना अन्तर्गत उक्त दोनों अपराधकर्मियों को ग्राम ओयना में एक बंद मकान में छिपे रहने की सूचना पर छापामारी किया गया। छापमारी के कम में उक्त तीनों घटनाओं में शामिल दोनों अपराधकर्मियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। साथ ही उक्त दोनों अपराधर्मियों का अलग-अलग स्वीकारोक्ति बयान लिया गया। दोनों अपराधकर्मियों द्वारा अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में उक्त तीनों घटना कारित किए जाने की बात स्वीकार किया गया है। इसके बाद उक्त दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं एक जिंदा गोली को बरामद किया गया है। घटना के मुख्य अभियुक्त लाल रौशन नाथ शाहदेव द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में इन दो दिनों में लगातार अपना ठिकाना बदलने की बात बताया गया, जिस कम में दिनांक-30.07.2026 की रात्रि को रांची में छिपे रहने जहां इनके एक साथी इश्तेयाक द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं इनका मोबाईल को छिन लेने की बात बताया गया है। साथ ही मुख्य आरोपी लाल रौशन नाथ शाहदेव द्वारा बताया गया कि दि0-30.07.2026 को प्रथम कारित अपराध जो खत्री ज्वलेर्स में लूट का प्रयास से संबंधित है, के बारे में बताया गया कि ये करीब एक सप्ताह पहले भी उक्त दुकान में अपने लिए कान का बाली खरीदने गए थे, जिसका कीमत 13,500/- बताया गया था, जिसके एवज में ये दुकानदार से 500 रूपया कम करने के लिए बोले तो दुकानदार कम नहीं किया गया था। उसके बाद ये घटना की तिथि दि०-30.07. 2026 को अपने लिए सोने का चैन खरीदने गए तो दुकानदार द्वारा बद्तमीजी से बात करते हुए इन्हें दुकान से बाहर जाने के लिए बोला गया, जिस पर ये गुस्से में आकर पिस्तौल निकालकर दुकानदार को डरा व धमकाकर सोने का चैन लेने का प्रयास किए, जिस पर दुकानदार द्वारा इनका पिस्तौल छिनकर दुकान से धक्का देकर भगा दिया गया। उसके बाद उक्त दोनों अभियुक्त वहां से भागते हुए बड़की चांपी स्थित एक टूटे मकान में रखे देशी कट्टा एवं गोली लेकर पुनः पतराटोली स्थित पेट्रोल पम्प पर जाकर हथियार दिखाकर पेट्रोल पम्प के काउंटर से कैश निकालने का प्रयास किए जंहा पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों द्वारा हो-हल्ला करने पर वहां से निकलकर पतरा टोली स्थित निधि कॉम्लेक्स में संचालित प्रिया स्टोर के संचालक शुभम कुमार को गोली मारकर हत्या कर दिए। हत्या का कारण पूछे जाने पर अभियुक्त लाल रौशन नाथ शाहदेव द्वारा बताया गया कि इनकी दुश्मनी संदीप भगत पूर्व पी०एल०एफ०आई० के कमाण्डर से थी, वह इनका हत्या करना चाहता था। जिसके लिए मृतक शुभम कुमार मुखबिरी का काम करता था, यह सूचना मिलने पर इनके द्वारा शुभम कुमार की हत्या कर दिया गया।इस घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल की बरामदगी हेतु एक पुलिस टीम द्वारा रांची में छापामारी किया जा रहा है।साथ ही उक्त दोनों काण्ड के प्रा०अभि० 1. लाल रौशन नाथ शाहदेव, पिता-लाल अशोक नाथ शाहदेव, पता-कुरसे, पो०-कुरसे, थाना+जिला-लोहरदगा एवं 2. हसमथ राजा, पे०-अमानत मीर, पता-पतागांई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासम में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. लाल रौशन नाथ शाहदेव, पिता-लाल अशोक नाथ शाहदेव, पता-कुरसे, पो०-कुरसे, थाना+जिला-लोहरदगा।,2. हसमथ राजा, पे०-अमानत मीर, पता-पतागांई, पो०-घाघरा, थाना-घाघरा, जिला-गुमला।
आपराधिक इतिहासः-
प्राथमिकी अभियुक्तः- लाल रौशन नाथ शाहदेव
1. नामकुम थाना काण्ड सं0-150/20, दिनांक-15.07.2020, धारा-411 / 392 भा०द०वि० एवं धारा-25(1-b)/26/35 आर्म्स एक्ट,2. लोहरदगा थाना काण्ड सं0-308/22, दिनांक-26.12.2022, धारा-414/379/34 भा०द०वि०,3. लोहरदगा थाना काण्ड सं0-166/23, दिनांक-20.06.2023, धारा-307 भा०द०वि० एवं धारा-27 आर्म्स एक्ट।,4. सेन्हा थाना काण्ड सं0-40/23, दिनांक-02.04.2023, धारा-307/323/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।,5. लोहरदगा थाना काण्ड सं0-201/2024, दि0-12.10.2024, धारा-109/3 (5) बी०एन०एस० एवं धारा-27 आर्म्स एक्ट ।,6. लोहरदगा थाना काण्ड सं0-210/24, दि0-22.10.2024, धारा-25 (1-8) (a) / 26/35 आर्म्स एक्ट ।
बरामदगीः-1. देशी कट्टा-01,2. जिंदा गोली 315-01,3. रेडमी नोट 11 मोबाईल-01
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी / कर्मीः-
1. श्रीमती श्रद्धा केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा।, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को।,3. रत्नेश मोहन ठाकुर, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, लोहरदगा । ,4. चन्द्रशेखर आजाद, पु०नि०-सह-अंचल निरीक्षक, किस्को ।,5. पु०अ०नि० रवि रंजन कुमार, लोहरदगा थाना।,6. पु०अ०नि० मनोज कुमार, लोहरदगा थाना।,7. मानस कुमार साधु, पु०अ०नि०-सह-थाना प्रभारी किस्को थाना ।,8. पु०अ०नि० सुमन कुमार मिंज, प्रभारी विधि शाखा।,9. पु०अ०नि० संजय कुमार, प्रभारी अपराध शाखा।,10. स०अ०नि० अमर नाथ पाण्डेय, लोहरदगा थाना।,11. गृह रक्षक नीरज कुमार मिश्र, तकनिकी शाखा इसके अतिरिक्त,12. पु०अ०नि० वारिस हुसैन प्रभारी सिविल दस्ता एवं सिविल दस्ता के अन्य कर्मी।


एक टिप्पणी भेजें