ईशाकपुर पंचायत में AIMIM की संगठन मजबूती एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर बनी रणनीति


जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़ः
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर के निर्देश पर एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद के नेतृत्व में ईशाकपुर पंचायत में बूथवार कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जाकिर मुखिया के मदरसा प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के विभिन्न बूथों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से बूथ कमेटियों को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा गांव-गांव कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेतृत्व ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं से होती है। इसलिए AIMIM का लक्ष्य है कि हर बूथ पर मजबूत एवं सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए जाएं, ताकि आम जनता की समस्याओं को समझकर उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाया जा सके। वर्तमान जनप्रतिनिधियों से मुखरता से सवाल किया जाए। साथ ही बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। AIMIM नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में ईशाकपुर पंचायत सहित पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में बूथवार बैठक एवं कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने