किस्को थाना कांड के आरोपी समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार

 आर्म्स एक्ट और चेक बाउंस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार, किस्को थाना कांड संख्या 19/2024 में आर्म्स एक्ट के अप्राथमिकी अभियुक्त रोहित कुमार उर्फ विशाल राय उर्फ विशाल यादव, पिता स्वर्गीय अनिल राय, निवासी कुटमु ब्लॉक कॉलोनी, थाना लोहरदगा को गिरफ्तार किया गया। वहीं सी-94/24 चेक बाउंस मामले के अभियुक्त जावेद अंसारी, पिता निजाम अंसारी, निवासी नवाडीह, थाना किस्को, जिला लोहरदगा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में उपस्थापित कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा लंबित मामलों के निष्पादन के लिए फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी है। आम नागरिकों से भी कानून का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

Post a Comment

और नया पुराने