जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
लोहरदगा/किस्को: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय किस्को में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में छात्राओं की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।विद्यालय की 12वीं कक्षा की टॉपर रोहिता कुमारी ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, वहीं 10वीं कक्षा की टॉपर दुलारी कुमारी ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन संगीता कुमारी साहू ने कहा कि छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अनुशासित अध्ययन का ही परिणाम है कि विद्यालय लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है। उन्होंने छात्राओं को आगे भी मेहनत जारी रखते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।समारोह में उपस्थित शिक्षिकाओं एवं विद्यालय कर्मियों ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान कार्यक्रम से अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलती है और उनमें बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह बढ़ता है।



एक टिप्पणी भेजें