जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:जिला के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फॉर लोहरदगा” का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया, जो सीएम उत्कृष्ट नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय तक आयोजित हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर खेलकूद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की नींव होते हैं। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व समाहरणालय परिसर में उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त के प्रभार में सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनन्दन बड़ाईक, नजारत उप समाहर्ता अभिनीत सूरज, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें