जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला : रायडीह थाना कांड संख्या- 32/2025 के तहत बिजली के हाई पावर टेंशन तार चोरी मामले में फरार चल रहे अभियुक्त सुरेंद्र भगत उर्फ टकला, पिता- लाल देव भगत, निवासी ग्राम ऊरु तेतरटोली, थाना सेन्हा, जिला लोहरदगा के विरुद्ध न्यायालय के निर्देश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की गई। ए एस आई धनंजय कुमार सिंह सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे और अभियुक्त के घर पहुंचकर विधि-सम्मत तरीके से ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया तथा निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


एक टिप्पणी भेजें