बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए डुमरी पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

 



जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार डुमरी गुमला

डुमरी (गुमला): डुमरी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान बुधनी पुल के समीप डुमरी थाना पुलिस के नेतृत्व में चलाया गया, जहां आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

जांच अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, की जांच की। साथ ही बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं। अधिकांश हादसे तेज रफ्तार, लापरवाही एवं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष जांच अभियान चलाया गया ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि आगे भी इस प्रकार का अभियान लगातार चलाया जाएगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने