झारखंड युवा कांग्रेस सह-प्रभारी मुरारी जी के लोहरदगा आगमन पर संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


लोहरदगा जिला युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आज राजेंद्र भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता लोहरदगा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने की। बैठक में संगठन विस्तार, पंचायत स्तर तक कांग्रेस की मजबूती, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं आगामी रणनीति को लेकर गंभीर चर्चा की गई।बैठक में मुख्य रूप से झारखंड युवा कांग्रेस के सह-प्रभारी मुरारी जी पहली बार लोहरदगा पहुंचे। उनके साथ जिला प्रभारी शिल्पी कुमारी वर्मा एवं प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग उपस्थित रहे। बैठक में जिले भर से आए युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

मुरारी जी (सह-प्रभारी, झारखंड युवा कांग्रेस)

मुरारी जी ने संगठन विस्तार को लेकर कहा कि युवा कांग्रेस को पंचायत स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से 10 पदाधिकारियों की कमेटी का गठन किया गया है। सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है ताकि हर पंचायत एवं गांव तक संगठन को सक्रिय किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के बीच जाकर नई टीम तैयार करनी होगी और अगली बैठक तक अपने कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि युवा कांग्रेस को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि गांव-गांव तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा।

विशाल डुंगडुंग 

विशाल डुंगडुंग ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन एकजुट होकर कार्य करने से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं, पुराने साथियों एवं वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलना ही संगठन की असली ताकत है। पंचायत स्तर तक कार्यक्रमों को पहुंचाकर युवाओं एवं आम जनता को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।

शिल्पी कुमारी वर्मा (जिला प्रभारी)

शिल्पी कुमारी वर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकता एवं समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी तालमेल एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के लिए हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और सभी को मिलजुल कर कांग्रेस को मजबूत बनाना होगा।

मोहम्मद दानिश अली (जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, लोहरदगा)

बैठक की अध्यक्षता कर रहे ने अपने संबोधन में कहा कि लोहरदगा युवा कांग्रेस आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती का नया उदाहरण बनेगी। उन्होंने कहा कि आज की बैठक केवल एक औपचारिक बैठक नहीं बल्कि संगठन को नई दिशा देने की शुरुआत है। वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिए गए निर्देशों एवं सुझावों को गंभीरता से नोट किया गया है और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बनना है। गांव, पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए हर युवा तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोहरदगा युवा कांग्रेस जिले के हर पंचायत में सक्रिय रूप से कार्य करती दिखाई देगी।मोहम्मद दानिश अली ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें, युवाओं को जोड़ें और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी साथियों की मेहनत एवं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से लोहरदगा युवा कांग्रेस एक मजबूत एवं प्रभावशाली संगठन के रूप में उभरेगी।बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष आसिफ इमाम, जिला युवा उपाध्यक्ष गुलाम जिलानी, आफताब अंसारी, इमरोज़ अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष कैरो जाहिद अंसारी, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर शमशाद अंसारी, सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष मुदस्सर अंसारी, लोहरदगा प्रखंड अध्यक्ष जाहिद अंसारी किस्को प्रखंड अध्यक्ष आकिब अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष आदिल उमर, राजा अंसारी, मोहम्मद अल्तमस, रंजीत कुजूर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने एवं आगामी दिनों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के संकल्प के साथ किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने