जागता झारखंड संवाददाता काठीकुंड दुमका मो जमशेद आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु शुक्रवार को काठीकुंड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ सांसद प्रतिनिधि शामिल हुए।
थाना प्रभारी ने कहा कि बकरीद पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई और पुलिस के जवान हर ईदगाह और मस्जिद में तैनात रहेंगे| कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना तत्काल थाना को देने को कहा गया| मौके पर अंचल सीआई मनोज कुमार, बीपीआरओ अविनाश मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि जॉन सोरेन, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी, गौरी शंकर भगत, मनीर अंसारी, शनाऊल अंसारी, समसुद्दीन मिया, मोजम्मिल, सब्बीर अंसारी, अकबर अली, मलय मोदी, मिंटू भगत, हुसैन अंसारी, लालचंद पाल,के गणमान्य व्यक्ति व अन्य लोग मौजूद थे|


एक टिप्पणी भेजें