गांव के तालाब में डूबने से युवक की मौत, 20घंटे बाद मिला शव

 



सोमवार की दिन - रात पहले प्रयास विफल, जेसीबी व जाल लगाकर मंगलवार को ग्रामीणों ने बरामद किया शव

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला) :- 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को ईश्वर उरांव का शव तलाब से बाहर निकला गया ।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब 01:00 बजे गांव के ही तलाब में नशे की हालत में नहाने के लिए छलांग लगा दिया लेकिन दुर्भाग्यवश वह तलाब से बाहर नहीं निकल पाया और डूबने से उसकी मौत हो गई ।यह घटना उस समय हुई, जब मृतक के पिता तलाब के पास ही मवेशी चरा रहे थे । उन्होंने सब कुछ अपने आंखों से देखा लेकिन चाह कर भी कुछ नहीं कर पाए । उन्होंने इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों को दी । ग्रामीणों ने तलाब में ईश्वर को खोजने का बहुत प्रयास किया लेकिन तलाब में ज्यादा पानी होने के कारण शाम तक सफलता नहीं मिली । जिसके बाद जेसीबी से कट कर पानी को कम किया गया, फिर भी तलाब में करीब 7 फीट पानी शेष रहने के कारण शव बरामद नहीं हो सका । मंगलवार की सुबह ग्रामीण फिर एकत्रित हुए और कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नसीम अंसारी के प्रयास से तालाब में समाजल लगवाकर खोजबीन की गई, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया । घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है ।परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है ।

Post a Comment

और नया पुराने