उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी , जन भागीदारी अभियान-सबसे दूर, सबसे पहले" के तहत 18 से 25 मई तक दूरस्थ गांवों में लगाए जाएंगे विशेष शिविर

आवास, सड़क, बिजली की योजनाओं, स्वास्थ्य जांच, पोषण समेत कई योजनाओं का मिलेगा लाभ


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:जन भागीदारी अभियान-सबसे दूर, सबसे पहले"* के तहत 18-25 मई 2026 तक पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान जिला प्रशासन लोहरदगा द्वारा जिला के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का संचालन जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है।इस अभियान के बारे लोगों में जनजागरूकता हेतु आज उपायुक्त संदीप कुमार मीना द्वारा जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

शिविर के माध्यम से दिया जाएगा योजनाओं का लाभ

उपायुक्त ने बताया कि अभियान के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय बहुल गांवों में रहने वाले पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।शिविर में सबको पक्का घर, हर घर नल से जल, गांव-गांव तक सड़क, हर घर बिजली, शिक्षा के लिए हॉस्टल, कौशल विकास, दूर दराज गांव तक मोबाइल मेडिकल यूनिट, सबको पोषण, उन्नत आजीविका, दूर दराज गांव तक मोबाइल नेटवर्क, पीवीटीजी परिवारों का सर्वे से जुड़ी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।अभियान के दौरान आयोजित विशेष शिविरों में स्वास्थ्य जांच, आधार एवं अन्य दस्तावेज सत्यापन, राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, शिक्षा, आवास, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध करायी जाएंगी।उपायुक्त ने जानकारी दी कि 18 मई से “जन भागीदारी सप्ताह” के साथ अभियान की शुरुआत हो चुकी है। 19 मई से 25 मई तक चयनित गांवों में लगातार शिविर आयोजित किए जाएंगे। 

20 को विशेष अभियान

20 मई को “विलेज इमर्शन ड्राइव” के तहत प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं आदि कर्मयोगियों द्वारा पीएम जनमन (PM JANMAN) एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के चयनित गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित करेंगे तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं का आकलन करेंगे।21 मई से 23 मई तक आदि सेवा केंद्रों में विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शिकायतों एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 24 मई को अभियान से संबंधित उपलब्धियों एवं फील्ड रिपोर्ट का संकलन किया जाएगा। जिसके बाद उपायुक्त द्वारा अभियान के प्रगति की समीक्षा कर रणनीति पर चर्चा की जाएगी।उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त के प्रभार में सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने