गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सांसद को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र: मेडिकल कॉलेज से टोल फ्री तक उठाए जिले के अहम मुद्दे

 


अध्यक्ष राजेश लोहानी ने कहा - जनहित एवं व्यापार हित में शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद, 

जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला : गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश लोहानी की अगुवाई में बुधवार को लोहरदगा रोड स्थित होटल जयपुर इन मे एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय सांसद से मुलाकात कर जिले के समग्र विकास और जनहित से जुड़ी 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष राजेश लोहानी के नेतृत्व में चैंबर पदाधिकारियों ने सांसद को जिले की प्रमुख समस्याओं और जरूरतों से अवगत कराया।चैंबर की 10 प्रमुख मांगें में

1 मेडिकल कॉलेज की स्थापना: जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु मेडिकल कॉलेज की अविलंब स्थापना की जाए।

2. सदर अस्पताल फेस-2 निर्माण: जगह की कमी को देखते हुए सदर अस्पताल के फेस-2 का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।

3. ब्लड बैंक का पुनः संचालन: पंजीकरण के अभाव में बंद पड़े ब्लड बैंक को तुरंत चालू किया जाए।

4. चैंबर हेतु एम्बुलेंस: जनसेवा कार्यों में सहयोग हेतु गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स को एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाए।

5. कानून व्यवस्था सुदृढ़ीकरण: जिले में बढ़ती चोरी, छिनतई एवं नशाखोरी पर रोक लगाने हेतु लॉ एंड ऑर्डर को सख्त किया जाए।

6. सिलम-सिसई बायपास मरम्मत: अत्यंत जर्जर सिलम से सिसई रोड बायपास की शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराया जाए।

7. रेलवे लाइन परियोजना: जिले के विकास एवं कनेक्टिविटी हेतु लंबित रेलवे लाइन परियोजना को प्राथमिकता दी जाए।

8. प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक: निजी विद्यालयों द्वारा अनावश्यक फीस वृद्धि पर प्रशासनिक नियंत्रण लागू किया जाए।

9. अंजन धाम टोल प्लाजा में छूट: स्थानीय निवासियों एवं निजी वाहनों को अंजन धाम टोल प्लाजा पर टोल शुल्क से मुक्त किया जाए।

10. *व्यापार एवं जनहित में विशेष पहल:* जिले में रोजगार, व्यापार एवं आधारभूत सुविधाओं हेतु केंद्र/राज्य स्तर पर विशेष योजनाएं लागू की जाएं।

इस अवसर पर सचिव प्रणय कुमार ने कहा कि गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स जनहित एवं व्यापार हित में सदैव तत्पर है। मेडिकल कॉलेज, रेलवे लाइन और टोल फ्री जैसे मुद्दे वर्षों से लंबित हैं। हमें उम्मीद है कि सांसद महोदय इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेंगे।चेंबर के मांगपत्र पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स द् केवल व्यपारियो के हितों के साथ जन समस्याओं के निदान पर भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है यह सराहनीय है।उन्होंने सभी 10 मांगो को जायज ठहराते हुए जल्द ही एक एक कर सभी समस्याओं के निदान के लिए सकारात्मक सहयोग करने की बात कही।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिले के विकास के लिए ये सभी मांगें अत्यंत जरूरी हैं और इनके पूरा होने से आम जनता और व्यापारी वर्ग दोनों को सीधा लाभ मिलेगा।मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश चीनी निवर्तमान अध्यक्ष राजेश सिंह पूर्व अध्यक्ष पदम साबू, दिनेश अग्रवाल ,अनमोल गुप्ता, दामोदर कसेरा पदाधिकारी उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, अभिजीत जायसवाल सह सचिव राहुल केसरी पी आर ओ प्रतिक अग्रवाल, रितेश गुप्ता, कार्यकारिणी गुरमीत सिंह, विकास सिंह ,पंकज खंडेलवाल, आदित्य गुप्ता, संजीव मालानी,अनिकेत कुमार उप समिति के सदस्य शंकर लाल जाजोदिया, दीपक अग्रवाल, कर्पूरी ठाकुर ,दिनेश कुमार ,विनोद विश्वकर्मा, शिवम जायसवाल ,रजत केसरी, रूपक कुमार, शाहनवाज एवं अभिषेक लोहानी मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने