डॉ. रामेश्वर उराँव ने बरवाटोली में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान

डॉ रामेश्वर उराँव ने बरवाटोली में जनसुनवाई कर हल की ग्रामीणों की बिजली-सड़क-पानी समस्याएँ 


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा: मंगलवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ रामेश्वर उराँव विधायक कार्यालय बरवाटोली लोहरदगा पहुँच आमजनों एवं पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात किया एवं विभिन्न समस्याओं का समाधान किया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ, अबुवा आवास,प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड से संबंधित आवेदन दिये गये जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए माननीय विधायक डॉ रामेश्वर उराँव ने संबंधित पदाधिकारियों से बात कर समस्याओं का समाधान किया, एवं कहा जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, गठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुँचाना है इसके साथ साथ बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक ज़रूरतों को पूरा किया जाएगा,विधायक निधि के द्वारा भी विभिन्न कार्यों की प्रगति की जाएगी।। इस मौक़े पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, आपूर्ति विभाग प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद,युवा प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग,शामूल अंसारी, ठाकुर प्रसाद, रविंदर सिंह खेरवार, सीमा परवीन,दानिस अली,अनीश अहमद,बुद्धदेव उराँव, तनवीर गौहर,जुगल भगत, सत्यदेव भगत,यूनुस अंसारी, आसिफ़ इमाम,हाजी सिकंदर अंसारी, सुशील उराँव, सेराजुल अंसारी,इकरामूल अंसारी,रौनक़ इक़बाल, नुसरत अंसारी, उल्फ़त अंसारी, रेहान अख़्तर,विरेंदर उराँव, अनवर अंसारी, सफ़ीक़ अंसारी, मोजहिर अंसारी, इमरोज अंसारी, राजा अंसारी, आदिल उमर, मिखाइल अंसारी, नाज़िम अंसारी। आशीष उराँव,समरूदीन अंसारी, सद्दाम हुसैन,असलम अंसारी, आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने