घाघरा के पतागाईं गांव का नशा-बंदी क्रांति शुरू

 


अंजुमन कमिटी का कड़ा फैसला : 30 हज़ार जुर्माना, निष्कासन और 5 हज़ार इनाम

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो संवाददाता घाघरा( गुमला):-घाघरा प्रखंड के पतागाईं गांव को नशा (ड्रग्स) और अपराध मुक्त बनाने के लिए स्थानीय अंजुमन कमेटी द्वारा लिए गये निर्णय का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। 31 मार्च को घाघरा पुलिस और ग्रामणों की एक संयुक्त बैठक पातागाई गांव को नशा मुक्त करने को लेकर हुई थी। बैठक का असर साकारात्मक रहा। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से आग्रह कि प्रखंड को अपराध और नशा मुक्ति बनाने के लिए सामाजिक स्तर पर आप हमें सहयोग दें। हम आपको भरोसा दिलाते है कि स्थानीय पुलिस हमेशा आपके साथ है। हम आपके प्रखंड क्षेत्र को नशा एवं अपराध मुक्त कर आपको देंगे।बैठक के बाद पातगाई अंजुमन कमिटी ने गांव को नशा और अपराध मुक्त करने का बीड़ा उठाया। कमिटी के सदस्यों द्वारा गांव के चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाया गया। पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया गया है कि गांव में किसी भी प्रकार का नशा करना, रखना या बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

नियम तोड़ने पर कड़ी सजा

नियम का उल्लंघन करने पर पहली बार दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर ₹30,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹50,000 जुर्माना के साथ गांव से निष्कासन किया जाएगा और उस व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार की जायेगी।

सूचना देने वालों को इनाम

कमेटी ने यह भी घोषणा की है कि नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्ति की सही जानकारी देने वाले को ₹5,000 का इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

ग्रामीणों ने किया समर्थन

अंजुमन कमिटी के इस पहल की तारीफ हर जगह हो रही है। लोगों का कहना है कि नशा के कारण आज युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। चोरी और रोड एक्सीडेंट, और अपराध जैसी घटनाएं बढ़ रही है। नशा रुकने से ऐसी घटनाओं में कमी आएगी। गांव के ही एक महिला ने कहा कि पातागाई अंजुमन कमिटी ने ऐसे काम करने का जो साहस दिखाया हैं यह अनुकरणीय है । साथ ही थाना प्रभारी ने घाघरा प्रखंड को अपराध एवं नशा मुक्त बनाने का जो संकल्प दिया है उसकी हम भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं।

नशा बंद होने से घरों में शांति आएगी, हम सभी इस फैसले के साथ हैं

 महिला ने कहा अगर नियमों का सख्ती से पालन हुआ तो गांव की तस्वीर बदल जाएगी। बहुत सारे घर टूटने से बच जायेंगे। पोस्टर के माध्यम से गांव वालों ने नशा के विरुद्ध आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।



Post a Comment

और नया पुराने