लोहरदगा में “हेल्थ पॉइंट फार्मा” का भव्य उद्घाटन, क़ुरान ख़्वानी के साथ हुआ शुभारंभ



जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
:लोहरदगा: जुरिया, कलेक्टरेट रोड स्थित हेल्थ पॉइंट फार्मा का आज (रविवार) भव्य उद्घाटन धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:00 बजे क़ुरान ख़्वानी से हुई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, उलेमा-ए-कराम और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर फार्मेसी के संचालक शादाब आज़मी एवं तनवीर हसन अंसारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य उद्घाटनकर्ता डॉ. परवेज आलम रहे, जिन्होंने फीता काटकर दुकान का विधिवत उद्घाटन किया और इस पहल की सराहना की।

उद्घाटन के अवसर पर संचालकों ने बताया कि इस फार्मेसी में सभी प्रकार की दवाइयाँ—जनरिक एवं ब्रांडेड—उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही हेल्थ केयर से जुड़े विभिन्न उत्पाद भी उचित दामों पर ग्राहकों को मिलेंगे। उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए 10 से 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट की भी घोषणा की गई।

स्थानीय लोगों ने इस नई फार्मेसी के खुलने पर खुशी जताई और कहा कि इससे इलाके में दवाइयों की उपलब्धता आसान होगी तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए दुआ की गई और क्षेत्र की खुशहाली व तरक्की की कामना की


Post a Comment

और नया पुराने