एक करोड़ की चोरियां, घाघरा में भय का माहौल



व्यापारी संगठन ने थाना प्रभारी पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ाया

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला):- सोमवार की शाम घाघरा पुटो मे एक करोड़ रुपए मूल्य के आभूषण को हथियार बन्द अपराधियों ने लुट कांड को जिस तरीके से अंजाम दिया।इससे ना केवल पीड़ित परिवार बल्कि तमाम व्यापारी वर्ग को झकझोंर कर रख दिया है। हर एक के मन मे अज्ञात भय और भविष्य में सुरक्षा को लेकर चिन्ता है।हर गली चौराहे पर लोगों की जुबान पर यही चर्चा है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। जिससे व्यापारी वर्ग और ग्रामीण गुस्से में है। इसी क्रम में बुधवार को अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य घाघरा पहुंचे और पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। संगठन के प्रतिनिधियों ने इस दौरान पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और घटना की कड़ी निंदा की। इसके बाद सभी सदस्य घाघरा थाना पहुंचे। जहां उन्होंने थाना प्रभारी से मिलकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि आए दिन व्यापारियों के साथ लुट पाट और हमले लगातार बढ़ रहे हैं। अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने थाना प्रभारी से मांग किया कि सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए,, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और संवेदनशील जगहों पर पेट्रोलिंग तेज की जाय।थाना प्रभारी ने संगठन के सदस्यों को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की जा रही है। पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा अपराधी किसी भी हाल में नहीं बच पाएंगे। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए अभियुक्तों तक शिनाख्त के लिए अभियान को तेज कर दिया है लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Post a Comment

और नया पुराने