विजन आरोग्यम ने किया शांति सदन में निशुल्क थेरेपी स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत

जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला : गुमला विजन आरोग्यम के द्वारा शांति सदन अरमई गुमला में जहां पर 32 मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाएं रहती हैं उनके पुनरुत्थान और जीविकोपार्जन हेतु विजन आरोग्यम के द्वारा निशुल्क थेरेपी स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत की गई परियोजना के निदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि हमें काफी गर्व महसूस हो रहा है मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं के लिए उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ पूर्ण उत्थान और जीव को पार्जन हेतु हम कार्य कर रहे हैं हमारा उद्देश्य शिक्षा स्वास्थ्य सेवा रोजगार जिसके माध्यम से गरीब असहाय अनाथ दिव्यांग विकलांगों की सेवा करते हुए स्वस्थ करना रोजगार सृजन करना है सर्व विदित है की यह अभियान हमारा पूरे भारतवर्ष में संचालित है/ इस कार्यक्रम में विजन आरोग्यम के सदस्य सुनीता प्रीति सिस्टर सिंफरोश मेरी शोषण लिली एक्का के साथ सिस्टर संचिता सिस्टर अनुपा सिस्टर सलीमा और बहुत सारे ग्रामीण मौजूद थे।





Post a Comment

और नया पुराने