ज्योति कुजूर को मिला असम चुनाव में अहम जिम्मेदारी

 


जागता झारखंड गुमला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल से ज्योति कुजूर को असम राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर असम में हो रहे चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने दी है जिसमें सेवा दल से सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों में अधिक सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। वे कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।ज्योति कुजूर को असम राज्य के सोनेतपुर लोकसभा क्षेत्रांतर्गत देकियाजोली,बरसोला, रंगापारा,तेजपुर, नवद्वार विधानसभा में सेवादल की ओर से प्रभारी बनाया गया है।कांग्रेस पार्टी ने ज्योति कुजूर पर विश्वास दिखाया है इसे लेकर गुमला जिला के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और ज्योति कुजूर को धन्यवाद एवं शुभकामना दी है।





Post a Comment

और नया पुराने