जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया में वार्षिक परीक्षा फल पत्रक का बुधवार को वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बी पी ओ जगदीश पंडित थे। साथ में विद्यालय प्रबंधक कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य अध्यक्ष भुवनेश्वर नाथ ओझा, सचिव अमर कुमार भगत, कोषाध्यक्ष तारक कुमार साहू,सचिव सुबोध कुमार भगत,अर्जुन प्रसाद चौधरी,सदस्या सोनम देवी एवं प्रधानाचार्य कुशल कुमार आचार्य की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुई । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित पुष्पार्पन एवं वंदन का कार्य संपन्न हुआ। तत्पश्चात हर कक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया साथ ही साथ सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले एवं सर्वश्रेष्ठ दिन उपस्थित होने वाले भैया बहनों को भी पुरस्कृत किया गया। मंच के संचालन लखींद्र पाल जी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य दीदी गण एवं दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें