जागता झारखंड नवाज खान कुडू :1 अप्रैल के रात्रि में पुलिस अधीक्षक, सादिक अनवर रिज़वी लोहरदगा को गुप्त सूचना मिली कि लोहरदगा-चन्दवा रोड से अवैध ब्राउन शुगर का खरीद ब्रिकी हेतु ले जाया जा रहा है।प्राप्त उक्त आसूचना के आलोक में सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु श्रद्धा केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा, अजीत कुमार, थाना प्रभारी, कुडू थाना, पु०अ०नि० वारिस हुसैन, तकनीकी शाखा, पु०अ०नि० रामप्रकाश यादव, बडकी चाँपी पिकेट एवं सशस्त्र बल कुडू थाना के साथ एक छापामारी दल का गठन किया गया। अंचलाधिकारी, कुडू के साथ गठित टीम द्वारा चाँपी चौक, दुर्गा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति टी वी एस राइडर मोटरसाईकिल में चंदवा की तरफ से से चाँपी की ओर आ रहे थे जो पुलिस को देख कर मोटरसाईकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे। छापामारी दल के द्वारा उक्त दोनो लडको को पीछा कर रोका गया एवं पूछताछ करने पर उक्त लडकों के द्वारा अपना नाम 1. मोहित कुमार पिता उपेन्द्र ठाकुर, ग्राम-थाना टोली, थाना-चन्दवा, जिला-लातेहार 2. आयुस कुमार पिता- धर्मेन्द्र ठाकुर, ग्राम-थाना टोली, थाना-चन्दवा, जिला-लातेहार बतलाया। तत्पश्चात अंचलाधिकारी, कुडू के उपस्थिति में विधिवत उक्त दोनो लडकों की तलाशी लिया गया तो 1. मोहित कुमार पिता उपेन्द्र ठाकुर एवं 2. आयुस कुमार पिता- धर्मेन्द्र ठाकुर के पास से प्लास्टिक सहित 19 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। उक्त दोनो लडकों मोहित कुमार पिता उपेन्द्र ठाकुर एवं आयुस कुमार पिता धर्मेन्द्र ठाकुर के द्वारा बताया गया कि बरामद पदार्थ अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर है। बरामद अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की अनुमानित मूल्य 3 लाख 80 हजार रुपए है।तत्पश्चात बरामद सभी अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को विधिवत जप्त कर अभियुक्त 1. मोहित कुमार पिता उपेन्द्र ठाकुर, ग्राम-थाना टोली, थाना- चन्दवा, जिला-लातेहार 2. आयुस कुमार पिता- धर्मेन्द्र ठाकुर ग्राम-थाना टोली, थाना चन्दवा, जिला-लातेहार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कुडू थाना कांड सं0-34/26 दिनांक-2.04.2026 धारा-17(b)/21(b)/22(b)/29 NDPS ACT दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफतारी-
1. मोहित कुमार पिता- उपेन्द्र ठाकुर, ग्राम-थाना टोली, थाना-चन्दवा, जिला-लातेहार2. आयुस कुमार पिता- धर्मेन्द्र ठाकुर ग्राम-थाना टोली, थाना-चन्दवा, जिला-लातेहार
बरामदगी / जप्ती-
1. करीब 19 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 2. काला-बैगनी टी वी एस राइडर मोटरसाईकिल JH03AF4878
छापामारी दल के सदस्यः-
1. श्रीमती श्रद्धा केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा 2. अजीत कुमार, थाना प्रभारी, कुडू थाना 3. पु०अ०नि० वारिस हुसैन, तकनीकी शाखा 4. पु०अ०नि० रामप्रकाश यादव, बडकी चाँपी पिकेट 5. सशस्त्र बल कुडू थाना


एक टिप्पणी भेजें