करचा मोड़ पर हादसा, एक युवक की मौत , दूसरा घायल।
जागत झारखण्ड संवाददाता प्रदीप कुमार साहू : बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनारी से बनालात जाने वाली सड़क पर करचा मोड़ के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्लैमर बाइक जिसका गाड़ी नम्बर JH08G - 9281 पर सवार दो व्यक्ति नशे की हालत में थे और तेज रफ्तार में जा रहे थे।बताया जा रहा है कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसे के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान संतोष सिंह (पिता – उत्तम्बर सिंह), उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी चट्टी सेरका के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बिशुनपुर थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों में शोक, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।




एक टिप्पणी भेजें