जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
: जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेशानुसार गुरुवार को कचहरी चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक सहित अन्य बड़े वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 33 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया।अभियान के दौरान कुल ₹2,07,950 (दो लाख सात हजार नौ सौ पचास रुपये) का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।


एक टिप्पणी भेजें