इलाज के अभाव में सहायक अध्यापक का निधन



जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका): शिकारीपाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरमसिया के कार्यरत सहायक अध्यापक राजेश कुमार गुप्ता 45 वर्ष का लंबी बीमारी के बाद इलाज के अभाव में निधन हो गया बताते चले की राजेश कुमार गुप्ता अपने पीछे अपनी पत्नी सुजाता गुप्ता 32 वर्ष और दो पुत्र आदित्य कुमार गुप्ता 16 वर्ष एवं अवनीश कुमार गुप्ता 15 वर्ष छोड़ कर गए हैं राजेश कुमार गुप्ता परिवार का एकमात्र सदस्य था जिनकी कमाई से उनका परिवार का भरण पोषण होता था उनके निधन से उनके परिवार को काफी आर्थिक संकट से गुजरना पड़ेगा उनके निधन पर आज उनके शिकारी पाड़ा स्थित आवास में उनके शोक सभा में शामिल होने के लिए सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी के दर्जनों शिक्षक शामिल हुए और शिक्षकों ने काफी दुख प्रकट किया सभी ने उनको श्रद्धांजलि दी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद हसीब अंसारी ने बताया कि राजेश कुमार गुप्ता की मृत्यु संगठन के लिए एक अपूर्ण क्षति है जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रकीब में सरकार से उनके परिवार के लिए अनुकंपा के आधार पर एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है मौके पर उपस्थित प्रखंड सचिव खलील अंसारी ने उनके परिवार के लिए सरकार से 20 लाख रुपया आर्थिक मुआवजा की मांग की है तथा प्रखंड के शिक्षकों से आर्थिक सहयोग की अपील की है आज उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए प्रखंड के अजीत वर्मा उमेश भंडारी, मनोवर जमाल, गौर चंद्रपाल, अख्तर अंसारी, अरविंद गुप्ता, सोहन टुडू, मोहम्मद रफीक आलम, तनवीर आलम, संजय कुमार पाल, इंद्रजीत गुप्ता, प्रेमलता टुडू, दिनेश साह, संदीप सिंह आदि दर्जनों शिक्षक शामिल हुए

Post a Comment

और नया पुराने