लोहरदगा में वाहन जांच अभियान: 27 दोपहिया वाहनों से वसूला 1.21 लाख का जुर्माना


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के आदेशानुसार सोमवार को नगर थाना अंतर्गत समाहरणालय लोहरदगा और शंख पुल मोड़,लोहरदगा सड़क मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया वाहन जांच अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य सभी दो पहिया वाहनों के वाहन स्वामी /चालक को सचेत करते हुए सभी सड़क पर वाहनों का परिवहन करने के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के सभी धाराओं का अनुपालन कराना के उद्देश्य से वाहन जांच के तहत दो पहिया वाहनों के वाहन चालको का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट,नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग,ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिग द्वारा वाहन परिचालन करना, ओवरलोडिंग, वाहनों में छेड़छाड़, अतिरिक्त रूप से लगाए गए लाइट एवं अन्य की जांच किया गया जिसमें लगभग कुल -35-40 ( दो पहिया वाहन) की जांच की गई तथा जांच के वाहनों के कागजातों के अभाव में एवं मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने को लेकर कुल 27 दो पहिया वाहनों से कुल-121000/-( एक लाख इक्कीस हज़ार ) रुपए का जुर्माना ऑनलाइन ई-पॉश मशीन के द्वारा निर्गत किया गया, जांच के क्रम मे पकडे गए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताते हुए अपने वाहनों को नियम संगत परिचालन करने को लेकर जागरूक किया गया । जांच कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा टीम एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे l

Post a Comment

और नया पुराने