क्रिटिकल केयर ब्लॉक का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


:
उपायुक्त डॉ ताराचंद ने मंगलवार को नदिया लोहरदगा में बन रहे 100 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में सभी निर्माण कार्यों का अवलोकन उपरांत संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को एक माह के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

आज निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविप सर्जन डॉ राजू कच्छप समेत अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने