जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
:लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड अंतर्गत ग्राम हिसरी स्थित जामा मस्जिद में मंगलवार, 10 मार्च की रात तरावीह की नमाज़ के दौरान हाफ़िज़ व क़ारी मोहम्मद शहज़ाद रज़ा के द्वारा 20 दिनों में मुकम्मल क़ुरआन पाक सुनाया गया। इस अवसर पर मस्जिद में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और नमाज़ियों की उपस्थिति रही। क़ुरआन मुकम्मल होने पर मस्जिद का माहौल बेहद रूहानी और खुशनुमा हो गया।
तरावीह की नमाज़ के बाद हाफ़िज़ व क़ारी मोहम्मद शहज़ाद रज़ा के द्वारा विशेष दुआ कराई गई, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारा और पूरी उम्मत-ए-मुस्लिमाह की भलाई के लिए अल्लाह तआला से दुआ मांगी गई। नमाज़ियों ने भी पूरे अदब और अकीदत के साथ दुआ में शिरकत की।
इस मौके पर अब्दुल वहाब, मीर शमीम, मीर शफीउल्लाह, मोजिबुल मिरदाहा, मीर जहांगीर, मीर रिज़वान, मीर वसीम, मीर वलीउल्लाह, अजहरुद्दीन, फैज़, महबूब मास्टर सहित गांव के कई गणमान्य लोग, बुजुर्ग और बच्चे मौजूद रहे।
मौजूद लोगों ने हाफ़िज़ व क़ारी मोहम्मद शहज़ाद रज़ा को तरावीह में क़ुरआन मुकम्मल कराने पर मुबारकबाद दी और उनके लिए दुआ की कि अल्लाह तआला उन्हें सेहत, लंबी उम्र और दीन की खिदमत करने की तौफीक अता फरमाए।




एक टिप्पणी भेजें