ईदुल फ़ितर के मौके पर मज़ार-ए-बाबा दुखन शाह पर अकीदतमंदों की हाज़िरी, चादरपोशी व ख़ुसूसी दुआएँ


जगता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:
ईदुल फ़ितर के मुबारक मौके पर नमाज़-ए-ईद अदा करने के बाद शहर के मशहूर बुज़ुर्ग हज़रत बाबा दुखन शाह रहमतुल्लाह अलैह के मज़ार-ए-अक़्दस पर अकीदतमंदों की ख़ासी तादाद उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर जनाब सेराज अंसारी, आरिफ हुसैन बब्लू, हैदर इमाम, ज़ैनुल आबेदीन, एनामुल अंसारी, लड्डन ख़ान, लुक़मान अंसारी, सैयद शारिब हुसैन, अय्यूब ख़लीफ़ा, मोहम्मद कमाल व दीगर हाज़िरीन ने बड़े अदब व एहतराम के साथ मज़ार पर चादरपोशी की और फ़ातिहा ख़्वानी अंजाम दी।

इस रूहानी माहौल में मुल्क व मिल्लत की तरक़्क़ी, अमन-ओ-अमान, खुशहाली, भाईचारे और इत्तेहाद के लिए ख़ुसूसी दुआएँ की गईं। साथ ही अल्लाह तआला से ये भी दरख़्वास्त की गई कि वह पूरी उम्मत-ए-मुस्लिमा पर अपनी रहमतों और बरकतों की बारिश फ़रमाए, गुनाहों को माफ़ करे, दिलों में मोहब्बत और हमदर्दी पैदा करे, नफ़रतों और फसाद को दूर करे, बीमारों को शिफ़ा-ए-कामिला अता फरमाए, परेशान हाल लोगों की परेशानियां दूर करे, रोज़ी-रोज़गार में बरकत दे और हर घर को सुकून व राहत से मालामाल करे।

दुआ में ये भी गुज़ारिश की गई कि अल्लाह तआला मुल्क में अमन-चैन कायम रखे, इंसाफ़ और भाईचारे को फ़रोग़ दे, नौजवानों को सही राह दिखाए, बुज़ुर्गों को सेहतमंद ज़िंदगी अता करे और बच्चों को नेक व कामयाब बनाए। मरहूमीन के लिए मग़फ़िरत और जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम की दुआ की गई।

इस मौके पर मौजूद तमाम अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की और आपसी भाईचारे व मोहब्बत के साथ ईद की खुशियां साझा कीं। 

यह रूहानी व इबादत भरा मंज़र पूरे इलाके में ईद की रौनक और दीनी जज़्बे का बेहतरीन नमूना पेश कर रहा था।

Post a Comment

और नया पुराने