कल्याण अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


विकास भारती बिशनपुर द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल, हेसल बसारडीह में 10 मार्च 2026 को निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में रांची के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श व जांच सुविधा प्रदान की।हड्डी, जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ व सर्जन डॉ. विजय कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ. डी. खेस एवं डॉ. प्रेम प्रकाश सिंहा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सकों ने 145 रोगियों का निशुल्क इलाज किया। इनमें हड्डी रोग के 82, दंत रोग के 13, नाक-कान-गला रोग के 15, शिशु रोग के 4 तथा सामान्य रोग के 31 मरीज शामिल थे। जांच में एक्स-रे 11, ईसीजी 1, लैब टेस्ट 60 एवं 28 लैब पेशेंटों की जांच की गई।विशेष रूप से, शिविर में 41 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके। यह आयोजन ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।शिविर की सफलता में अस्पताल के प्रबंधक राजीव रंजन, मुकेश साहू, अरुण राम, वरुण सिंह, फारूक अंसारी, दीलेश लोहार, जमुना देवी, उर्मिला कुजूर, एएनएम अंशु कुमारी, प्रीति कुमारी, सीमा उरांव, यशिका तिग्गा, निर्मला कुजूर, सावित्री तिर्की, भजन भगत, सूरजमानी भगत, संचरिया देवी, अनीता देवी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विकास भारती बिशनपुर ने ग्रामीण स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सराहनीय कार्य किया है।

Post a Comment

और नया पुराने