भंडरा में कांग्रेस का सफल जन संवाद, पेसा, मनरेगा व जीपीसीसी पर विस्तृत चर्चा

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


:लोहरदगा, 10 मार्च 2026 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी ने भंडरा प्रखंड मुख्यालय में सफल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में चार सत्रों—पेसा अधिनियम, मनरेगा बचाओ अभियान, ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी (जीपीसीसी) की भूमिका तथा बीएलए-2 प्रशिक्षण व मतदाता पुनर्निरीक्षण—पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत के सहयोग से कार्यक्रम सुचारू रूप से चला।सुखैर भगत ने संबोधन में कहा कि ये विषय लोकतंत्र मजबूत करने वाले हैं। पेसा आदिवासी-ग्रामीण स्वशासन देता है, मनरेगा गरीबों की आर्थिक सुरक्षा है, जीपीसीसी संगठन की जड़ है, बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को चुनावी ज्ञान देता है तथा पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। कांग्रेस संविधान व जन अधिकारों की रक्षा करती रहेगी।प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने जीपीसीसी को सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताया। ग्राम स्तर पर मजबूत संगठन से नींव सशक्त होगी, गांव की समस्याएं सरकार तक पहुंचेंगी। युवाओं, महिलाओं व ग्रामीणों को जोड़कर जनाधार बढ़ाने का आह्वान किया।पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे ने मनरेगा को कांग्रेस की दूरदर्शी योजना कहा। शासनकाल में नियमित रोजगार व भुगतान सुनिश्चित था, विकास कार्य हुए। वर्तमान समस्याओं के खिलाफ पार्टी संघर्ष करेगी।युवा जिलाध्यक्ष दानिश अली ने पेसा को आदिवासी अधिकारों का कानून व जीपीसीसी को युवाओं को जोड़ने का माध्यम बताया। मनरेगा कमजोर करने का विरोध करेंगे।बीएलए मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार गुप्ता ने SIR मतदाता पुनर्निरीक्षण प्रशिक्षण दिया, सूची की शुद्धता पर जोर दिया। जुगल भगत ने स्वागत व समापन किया। सुखैर भगत, नेसार अहमद, मोहन दुबे, दानिश अली, जुगल भगत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने