जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को भू-अर्जन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने कुडू-घाघरा पथ मे टॉल गेट निर्माण, लोहरदगा बाईपास पथ में अधिग्रहण की गयी भूमि के रैयतों को मुआवजा, कुडू बाजार चौक के पास मुख्य पथ के किनारे नाला निर्माण, कुडू उदयपुरा पथ निर्माण समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
कुडू-उदयपुरा पथ में विवादित व असहमति मामलों को भूमि अधिग्रहण न्यायालय में भेजे जाने और भू-अर्जन कार्यालय में प्राप्त अभिलेखों का मिलान के उपरांत मामलों में भुगतान का निर्देश दिया गया। तोड़े गए संरचनाओं के मामलों में नियमानुसार भुगतान का निर्देश दिया गया।
नदिया-इरगांव पथ निर्माण का कार्य व अधिग्रहित की गई भूमि के रैयतों को नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया। की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुजाता कुजूर, सभी संबंधित अंचल अधिकारी, सभी विभागों के अभियंतागण उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें