दुमका लोकसभा सांसद नलिन सोरेन ने लोकसभा में उठाया बिजली उत्पादन का बड़ा मुद्दा



जागता झारखंड दुमका ब्यूरो। दुमका लोकसभा क्षेत्र के सांसद नलिन सोरेन ने लोकसभा में देश की ऊर्जा व्यवस्था पर जोरदार सवाल उठाते हुए केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल से बिजली उत्पादन, मांग और आपूर्ति की स्थिति पर विस्तृत जानकारी मांगी।अपने प्रश्न में श्री सोरेन ने पिछले पांच वर्षों तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान तापीय, जल, परमाणु और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से देश और झारखंड में बिजली उत्पादन का विवरण, बढ़ती मांग को पूरा करने की क्षमता तथा वितरण व्यवस्था के बारे में पूछा। उन्होंने क्षेत्रीय और राज्य स्तर पर ऊर्जा चुनौतियों को राष्ट्रीय मंच पर रखा।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जवाब में बताया कि देश की स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता वर्तमान में लगभग 520.511 गीगावाट हो चुकी है। 2014 के बाद से बड़े पैमाने पर नई क्षमता जोड़ी गई है, जिससे भारत बिजली की कमी से जूझने वाले देश से पर्याप्त उपलब्धता वाले राष्ट्र की ओर बढ़ा है।मंत्री ने आगे कहा कि सरकार तापीय, जल, परमाणु और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में नई परियोजनाएं चला रही है। ट्रांसमिशन नेटवर्क का विस्तार, सौर-पवन ऊर्जा को बढ़ावा सहित कई योजनाओं से आने वाले वर्षों में बढ़ती बिजली मांग को सुचारु रूप से पूरा किया जाएगा।सांसद नलिन सोरेन द्वारा उठाया यह सवाल झारखंड और दुमका क्षेत्र के ऊर्जा हितों को मजबूती से राष्ट्रीय स्तर पर रखने का सशक्त प्रयास है, जो स्थानीय विकास को गति दे सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने