नगर थाना में अखाड़ा समितियों को किया गया सम्मानित
जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: पाकुड़ जिले में रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के नेतृत्व में जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं मुस्तैद रहा। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक बिरसा चौक, अंबेडकर चौक सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिले के विभिन्न अखाड़ा दलों द्वारा पारंपरिक उत्साह के साथ भव्य जुलूस एवं आकर्षक झांकियां शांतिपूर्वक निकाली गईं। पूरे आयोजन की निगरान ड्रोन कैमरों से की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ रही। इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अखाड़ा सदस्यों एवं जिलावासियों को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।नगर थाना परिसर में अखाड़ा समितियों को सम्मानित करते हुए उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए सभी समितियों, पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की सराहना की।


एक टिप्पणी भेजें