जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभी कार्यालयों के नाजीर, प्रधान सहायक एवं संबंधित कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के मद्देनज़र सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या त्रुटि से बचा जाए। उपायुक्त ने कहा कि उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर समर्पित किया जाए तथा सभी वित्तीय अभिलेखों एवं लेखा-जोखा का गहनता से परीक्षण किया जाए। उन्होंने लंबित फाइलों को प्राथमिकता के आधार पर आज ही निष्पादित करने का निर्देश दिया, ताकि कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।उन्होंने सभी कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहें एवं कार्यालयीन कार्यों को बेहतर, व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से संपादित करें। साथ ही, उन्होंने सभी को अपने कार्यालयों को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे तथा जिले के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देंगे।

एक टिप्पणी भेजें