एम.एम. क्लब ईरबा के नौजवानों ने किया दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन





दावत-ए-इफ्तार में उमड़ी भीड़, एम.एम. क्लब ईरबा के आयोजन ने बढ़ाया भाईचारा

मुजफ्फर हुसैन, जागता झारखण्ड, ब्यूरो राँची:- ईरबा के मैंगो मोहल्ला स्थित हाजी याकूब अंसारी के प्रांगण में बृहस्पतिवार को पवित्र रमजान-उल-मुबारक के अवसर पर एम.एम. क्लब, ईरबा के नौजवानों द्वारा दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में नौजवान, बुजुर्ग एवं बच्चों ने भाग लेकर दावत-ए-इफ्तार की रौनक बढ़ाई।इफ्तार से पूर्व सामूहिक दुआ के साथ हुई। सभी रोजेदारों ने अल्लाह तआला के दरबार में हाथ उठाकर पूरे देश में अमन-चैन, भाईचारे और आपसी मोहब्बत कायम रहने की दुआ मांगी। मगरीब की अजान होते ही सभी रोजेदारों ने एक साथ खजूर और पानी से रोजा इफ्तार किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे से मिलकर रमजान की मुबारकबाद दी।दावत-ए-इफ्तार में मौजूद कांग्रेस जिला महासचिव सह ईरबा नौजवान कमिटी के अध्यक्ष नईम उर्फ हुमायूं ने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, सब्र और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में सौहार्द, एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। साथ ही यह दावत-ए-इफ्तार पार्टी लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक रिश्तों को और भी बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। एम.एम. क्लब ईरबा के एक्टिव मेंबर तारिक अनवर (पप्पू जिदान) ने मीडियाकर्मी को बताया कि एम.एम. क्लब के नौजवान हर वर्ष रमजान के पवित्र महीने में इस तरह के आयोजन कर समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी याकूब अंसारी, कांग्रेस जिला महासचिव सह ईरबा नौजवान कमिटी के अध्यक्ष नईम उर्फ हुमायूं, एबरार ओहदार, बबलू पुलिस, तारिक अनवर (पप्पू जिदान), अबू तल्हा (छोटका बाबू), मोहम्मद मजहर (डीसी ऑफिस, रामगढ़), तारिक ओहदार, शाहिद अहमद अंसारी, अफरोज, अजहर रजा, दिल अफरोज, समीर उर्फ उल्लाह, इमरान, तौहीद अहमद अंसारी, आशिफ, सोनू, मुर्शिद, मजहर (फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग), मोहसिन, लाल बाबू, मुदस्सिर, आमिर, यासीर, मुदब्बीर सहित ईरबा के सभी सदस्य, गांव के नौजवान, बुजुर्ग, बच्चे तथा आसपास के गांवों से आए अनेक लोग मौजूद थे।







Post a Comment

और नया पुराने