जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
पीएमश्री विद्यालयों के बीच अकादमिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय वार्षिकोत्सव न्यू नगर भवन के सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची नीलम आईलीन टोप्पो रहीं।कार्यक्रम में वर्ग 6 से 8 एवं 9 से 12 के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य, वाद-विवाद, क्विज, पेंटिंग, हिंदी-अंग्रेजी हैंडराइटिंग तथा निबंध लेखन जैसी विविध प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने संबोधन में कहा कि यह आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का श्रेष्ठ माध्यम है।सांस्कृतिक नृत्य में प्रथम स्थान पीएमश्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुजरा को, द्वितीय स्थान पीएमश्री केगीबिभी सेन्हा को तथा तृतीय स्थान पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय, नवाडी पाड़ा को प्राप्त हुआ। विजेताओं को मुख्य अतिथि, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, राज्य यूनिसेफ समन्वयक गौरव कुमार वर्मा, एडीपीओ मोनिदीपा बनर्जी, एपीओ एमलीन सुरीन सहित अन्य अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।इस सफल आयोजन में क्षेत्र प्रबंधक आकश कुमार, सीआरपी जीतेन्द्र मित्तल, शिक्षक पंकज कुमार, अरुण राम, राजश्री भगत, मनीष कुमार, अनिल उरांव, सुनील तिर्की आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम ने स्थानीय शिक्षा स्तर को नई ऊंचाई प्रदान की।


एक टिप्पणी भेजें