डायट चीरी लोहरदगा में प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीएलएम निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


संस्थान (डायट) चीरी, लोहरदगा में जिले के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों हेतु दो दिवसीय गैर आवासीय टी. एल.एम. निर्माण कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

 डायट प्राचार्य -सह- जिला शिक्षा अधीक्षक लोहरदगा अभिजीत कुमार के मार्गदर्शन में जे.सी.ई.आर. टी. की वार्षिक कार्य योजना के अनुरूप जिले के प्राथमिक विद्यालयों में टी. एल. एम. उपयोग को प्रोत्साहन देने हेतु उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

उद्‌‌घाटन सत्र प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अमृता सिन्हा , संकाय सदस्यों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

अपने संबोधन में प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अमृता सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप टी. एल.एम. की महत्ता, उपयोगिता एवं नवाचार आवाश्यक है। वर्त्तमान दौर में शिक्षकों को टी. एल. एम. के बदलते स्वरूप की जानकारी आवश्यक है। मातृभाषा को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने का सुझाव दिया गया। सभी प्रतिभागी शिक्षकों को दस समूह में बाँटकर गणित, भाषा एवं पर्यावरण विज्ञान विषय पर टी. एल. एम. निर्माण किया गया जिसका मूल्यांकन डायट द्वारा गठित निर्णायक मंडली के सदस्यों द्वारा किया। जे.सी ई. आर.टी. राँची के द्वारा जारी एस.ओ.पी के अनुरूप प्रतिभागियों के साथ एनईपी 2020 में टी.एल.एम. की उपयोगिता, प्रभावशीलता , सृजनात्मकता के सन्दर्भ में उल्लेखित बिन्दुओं पर चर्चा, लो -कॉस्ट, नो कॉस्ट के अनुरूप , दिव्यांग छात्रों के सन्दर्भ में टीएलएम सामग्रियों का निर्माण, विद्यालय स्तर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक्सन प्लान तैयार करना जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समझ बनाने का प्रयास किया गया।  

   प्रशिक्षण सत्र में प्रथम दस आने वाले प्रतिभागियों को पुष्प देकर स्वागत किया गया ।उक्त कार्यक्रम में रिसोर्स टाटा सिन्नी ट्रस्ट के तरुण कुमार, सबन तोपनो, उदित कुमार, प्रेमलता पूर्ति, आरती कुमारी, राहुल कुमार, और सुष्मिता धान थे। 

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में डायट के संकाय सदस्य - अमृता सिन्हा, रविशंकर कुमार, श्याम बिहारी महतो, विजय बैठा, महबूब आलम, ललिता कुमारी, रनिश कुमार, मंजू कुमारी ,रोमा मिंज , वरुण कुमार के अतिरिक्त शिक्षकेत्तर कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने