चैनपुर में तालाब में डूबने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर

 


जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमला :  चैनपुर प्रखंड के कीरतोटोली गांव में एक दुखद घटना घटी, जहाँ तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक 45 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कीरटो टोली निवासी लालसू भगत की पत्नी लालमैत देवी 45 वर्ष गांव के ही तालाब में स्नान करने गई थीं। नहाने के क्रम में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते या उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक वह पानी में डूब चुकी थीं।घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। चैनपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है।थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार तालाब में डूबने से महिला की मृत्यु की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस घटना से मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Post a Comment

और नया पुराने