होली और होलिका दहन को लेकर कुडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुड़दंग बर्दाश्त नहीं थाना प्रभारी

जागता झारखण्ड सांवादाता नवाज खान कुडू


:
कुडू लोहरदगा होली और होलिका दहन के त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु कुडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक की अध्यक्षता कुडू अंचलअधिकारी संतोष उरांव ने की सौहार्द और भाईचारे पर जोर बैठक को संबोधित करते हुए अंचलअधिकारी संतोष उरांव ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है सभी लोग इसे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं उन्होंने अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि न करें जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़े

अफवाहों से बचने की सलाह

थाना प्रभारी हेमंत कुमार ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी तरह की गलत अफवाह न फैलाएं और न ही उन पर ध्यान दें हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी शांति समिति के सदस्य अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पर्व के दौरान सद्भाव बनाए रखने में योगदान दें बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी संतोष उरांव थाना प्रभारी हेमंत कुमार कांग्रेसी नेता कमरूल इस्लाम आदिवासी नेता अवधेश उरांव समाजसेवी रोजामत अंसारी सलीम आमीर सभी पंचायत के मुख्या थाना के एसआई सबरुद्दीन अंसारी एसआई उदय प्रसाद यादव एएसआई सुनील कुमार सेन्हा एएसआई आशुतोष कुमार सिंह मुख्या मुम्मताज पवरिया इम्तियाज अंसारी राकेस कुमार आशीक अंसारी पिरीन्स खान जाबीर आलमआजीम पांवरिया नागेन्द्र प्रसाद पवरिया अवधेस यादव समेत क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए।


Post a Comment

और नया पुराने