जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने तारापीठ में पूजा-अर्चना के लिए प्रस्थान के क्रम में शिकारीपाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही शिकारीपाड़ा में एक विस्तृत बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें क्षेत्र की जनसमस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श कर उनके समाधान हेतु ठोस पहल की जाएगी।
उन्होंने शिकारीपाड़ा प्रखंड के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवनिर्वाचित पूर्वी मंडल अध्यक्ष के विद्युत वरण मंडल एवं मंडल अध्यक्ष हेमंत साहा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन आप दोनों के साथ मजबूती से खड़ा है। आप दोनों युवा नेतृत्व के धनी हैं, अतः आपसी समन्वय एवं समर्पण के साथ पार्टी संगठन को सशक्त बनाते हुए जन-जन तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करें।श्री दास ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामनारायण भगत, सुभाषिश चटर्जी, तरुण नंदी, लखन हेंब्रम, कटी हांसदा, सरोज हांसदा, सरोज साहा, प्रदीप केवट, मनोज भगत, अजीत पाल, अभिजीत मंडल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें