जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका): दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड में ईद उल फित्र का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड के सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण वातावरण में ईद की नमाज अदा की गई। सुबह से ही मुसलमान भाई नहा-धोकर, नए-नए कपड़े पहनकर, इत्र-सुरमा लगाकर मस्जिदों में भरी भीड़ उमड़े। मस्जिदों के इमामों ने नमाज के दौरान देश की अमन, सुख-समृद्धि और समग्र कल्याण की विशेष दुआ मांगी।आज शनिवार को सुबह से हो रही झमाझम बारिश के कारण लोग ईदगाह में नमाज नहीं पढ़ पाए। इसके बावजूद मस्जिदों में भारी भीड़ रही। नमाज समाप्त होते ही सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। फिर घर-घर जाकर मीठी सेवई बांटी और ईदी का आदान-प्रदान किया। प्रखंड के विभिन्न गांवों में भाईचारा और उत्साह का अनूठा नजारा देखने को मिला।ईद उल फित्र पवित्र रमजान माह के समापन का प्रतीक है, जिसमें रोजेदारों ने एक माह रोजे की उपवास पूर्णता पर खुशी मनाई। स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
शिकारीपाड़ा प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में ईद उल फित्र की नमाज अदा की गई
जागता झारखंड
0


एक टिप्पणी भेजें