जागता झारखंड दुमका ब्यूरो। जरमुंडी के केशरी सूर्य मंदिर परिसर में पीपल वृक्ष विवाहोत्सव के अवसर पर भक्ति जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक बादल, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद तथा राजद जिलाध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। पंचायत समिति सदस्य डॉ. प्रमोद पंडित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। लोकगायिका कुमकुम बिहारी ने भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज में सद्भाव, आस्था और परंपराओं को मजबूत करते हैं। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत कर उनका आभार जताया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कमिटी अध्यक्ष बिन्देश्वरी महतो के नेतृत्व में गौरीशंकर मंडल, मणिकान्त बैद, सुबोध यादव, सहदेव माँझी, दामोदर मंडल, जनार्धन माँझी, सुदामा, नन्दलाल राय, मोहन माँझी, मोहन पंडा, राजकुमार, सूर्यनारायण साह, सुरेश पंडा, दिनेश पंडा, विश्वनाथ पंडा, पोनटेस पंडा तथा दामोदर पंडा ने अहम भूमिका निभाई।
केशरी सूर्य मंदिर में पीपल वृक्ष विवाहोत्सव: भक्ति जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
जागता झारखंड
0


एक टिप्पणी भेजें